{"_id":"5cd072b6bdec2207476e1ee8","slug":"21557164726-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से ई-रिक्शा के परखचे उड़े, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से ई-रिक्शा के परखचे उड़े, एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
खीरी टाउन। लखीमपुर मार्ग पर कार और ई-रिक्शा में रविवार की रात टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि ई-रिक्शा के परखचे उड़ गए। कार भी पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक सहित छह लोग घायल हो गए।
हादसा रात करीब 10.30 बजे हुआ। लखीमपुर खीरी रोड़ पर स्थित सिद्दीकी हाउस के सामने कार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि ई-रिक्शा के दो टुकड़े हो गए। ई-रिक्शा चालक लखीमपुर निवासी गुड्डू, मोहल्ला डीहपुर निवासी अतहर अंसारी उर्फ टिंकू, किला निवासी शकील अहमद, रुकसाना, फरहीन और कार सवार मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी दानिश घायल हो गया, जबकि कार चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने अतहर अंसारी और दानिश की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार वाले दोनों को लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में अतहर अंसारी (20) ने दम तोड़ दिया।