{"_id":"5c8bcf09bdec22142a71f5a0","slug":"21552666377-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव रखकर छाउछ चौराहा पर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का शव रखकर छाउछ चौराहा पर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार को थाना मितौली के गांव आलपुर जा रहे घरवालों ने पीलीभीत-बस्ती हाईवे के छाउछ चौराहा पर शव रख कर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। घरवालों का आरोप है कि पुलिस ने हत्या की जगह मनमाने ढंग से गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों को भी गिरफ्तार नहीं कर रही है। मौके पर पहुंचे मितौली सीओ ने किसी तरह से घरवालों को सुसंगत धाराओं में कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए। इससे करीब हाईवे पर दो घंटे आवागमन ठप रहा।
थाना मितौली के गांव आलापुर में सरकारी नल पर कपड़ा और बोरा धोने को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई थी, जिसमें एक पक्ष के सोबरन की विवाहिता पुत्री शिल्पी वर्मा (26) की मौत हो गई और उसका पिता घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष के रक्षपाल सिंह वर्मा की पत्नी उमा देवी भी घायल हुई। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर रक्षपाल सिंह वर्मा और उसेक पुत्र मंगल सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर घर वापस जा रहे लोगों ने शव वाहन से उतारकर छाउछ चौराहा पर रख दिया और जाम लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। घरवालों का आरोप था कि पुलिस ने मनमाने तरीके से उसकी रिपोर्ट दर्ज की। हत्या की जगह गैर इरादतन हत्या की धारा लगाई। आरोपियों को भी गिरफ्तार नहीं किया। चौराहा जाम करने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस और सीओ मितौली मौके पर पर पहुंच गए। अफसरों ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए किसी तरह से लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। तब जाकर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
गांव आलापुर में हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई थी। घरवाले पुलिस पर लापरवाही और मनमाने ढंग से रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगा रहे थे। उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदीप सिंह, सीओ मितौली