फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वन विभाग ने आठ ग्रामीणों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

वन विभाग ने आठ ग्रामीणों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 05 Nov 2018 06:56 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने आठ ग्रामीणों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
बांकेगंज। दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन ने चलतुआ गांव के निकट जंगल में रविवार शाम ग्रामीणों द्वारा पीट-पीटकर एक बाघ की हत्या करने के मामले में सोमवार को पीलीभीत जिले के थाना सेहरामऊ उत्तरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने वन विभाग की तहरीर पर चलतुआ गांव निवासी आठ लोगों के खिलाफ बाघ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क उप-निदेशक महावीर कौजलगि और वन्यजीव प्रतिपालक एसके अमरेश के निर्देश पर वन रक्षक मोहनराम ने थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस को एक तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में वन रक्षक ने ग्रामीणों पर जंगल के अंदर बाघ को घेरकर भाले, फावड़े और लाठी-डंडो से पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। वन रक्षक की तहरीर पर थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने चलतुआ गांव निवासी बबलू, मुकेश, लालबहादुर, चौथी, सुभाष, राम कुल्फ, ओमप्रकाश के अलावा अन्य कई अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उधर, थाना सेहरामऊ उत्तरी के प्रभारी इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि वन रक्षक की तहरीर के आधार पर जंगल के अंदर बाघ हत्या किए जाने मामले में चलतुआ गांव निवासी आठ आरोपियों सहित कई अन्य अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि बाघ हत्या मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, दुधवा टाइगर रिजर्व उप-निदेशक महावीर कौजलगि ने बताया कि चलतुआ जंगल के अंदर ग्रामीणों द्वारा बाघ हत्या किए जाने का मामला वन विभाग में भी दर्ज किया गया है। इसमें चलतुआ गांव निवासी आठ लोग और कई अन्य ग्रामीणों पर वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed