{"_id":"5ba933e5867a55013270f7fe","slug":"21537815525-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी पशु की हड्डी मिलने की खबर पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसी पशु की हड्डी मिलने की खबर पर पहुंची पुलिस
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु के अवशेष मिलने से तनाव, पुलिस पहुंची
कुछ लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। इलाके के नगला गांव के एक खेत में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की खबर पर पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद जांच शुरू हुई और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया, लेकिन कुछ साबित न होने पर पुलिस ने हिरासत में लिए हुए लोगों को छोड़ दिया।
बता दें कि रविवार को नगला में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद प्रभारी इंस्पेक्टर कल्लू सिंह दल बल के साथ नगला गांव पहुंच गए और मामले की जांच शुरू की। हालांकि इसमें कुछ साबित नहीं हुआ। इस बाबत प्रभारी इंस्पेक्टर कल्लू सिंह ने बताया कि किसी टकराव और अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अवशेष को कब्जे में ले लिया है। प्रतिबंधित पशु के मामले में चर्चा में रह चुके लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। जो अवशेष बरामद हुए, वह किस चीज की हैं और कितनी पुरानी है यह भी साबित नहीं हुआ है। पुष्टि न होने की वजह से पकड़े गए लोगों को भी छोड़ दिया गया है।