{"_id":"5b916f45867a557ffe03e64c","slug":"21536257861-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की मौत से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की मौत से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की मौत से आहत युवक ने फंदा लगाकर जान दी
दो महीने पहले प्रसव के दौरान हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बेलरायां। पत्नी की मौत से आहत थाना सिंगाही के गांव हरद्वाही निवासी 25 वर्षीय राजकुमार ने बुधवार की शाम घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव हरद्वाही निवासी बड़कन्नी देवी ने बताया कि करीब दो महीने पहले पुत्र राजकुमार की पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था, इस दौरान पत्नी की मौत हो गई थी, बच्चा ठीक था। पत्नी की मौत के बाद से ही राजकुमार गुमसुम रहने लगा। लोगों के समझाने पर राजकुमार देहरादून मजदूरी करने चला गया। बुधवार की शाम घर वापस आया और कमरे में पत्नी की तस्वीर को देखकर फफक कर रोने लगा। काफी समझाने के बाद चुप हो गया। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। अंदर से दरवाजे की कुंडी बंद कर रस्सी का फंदा गले में डालकर जान दे दी। आहट होने पर उन्होंने कई आवाजें लगाईं, लेकिन राजकुमार ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर वह जब मौके पर पहुंची तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शव लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।