फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गायब सेवा निवृत दरोगा का शव मिलने से मचा हड़कंप

गायब सेवा निवृत दरोगा का शव मिलने से मचा हड़कंप

Tue, 19 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
गायब सेवा निवृत दरोगा का शव मिलने से मचा हड़कंप
माौत - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शंकरपुर राजा से लापता हुए सेवानिवृत्त दरोगा का शव सातवें दिन मिलने से क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो परिवार के लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। घरवाले पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे थे। इस पर पुलिस और परिवार के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे सीओ ने समझाकर लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी शुरू की।
शंकरपुर राजा गांव निवासी सेवानिवृत्त दरोगा 75 वर्षीय विजयपाल सिंह 13 दिसंबर की सुबह दस बजे नाश्ता करके तहमत, कमीज, स्वेटर और हवाई चप्पल पहनकर घर से निकले थे। जब वह शाम तक घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनको तलाशा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इस पर सेवानिवृत्त दरोगा के इकलौते पुत्र सुधीर सिंह ने कुछ लोगों पर आशंका जताते हुए गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने अपने सेवानिवृत्त साथी की खोजबीन में भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब शाम चार बजे दरोगा का शव उनके गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर ग्राम बगरेठी और ग्राम महमदपुर के बीच बगरेठी के छुन्नन पंडित के खेत में पड़ा देखा गया। गन्ना छीलने गए मजदूरों ने शव पड़े होने की सूचना दी। सेवानिवृत्त दरोगा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवार के लोग बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों की मानें तो शव के पैरों से खून निकल रहा था। गले में भी चोट के निशान थे। परिवार वालों का कहना है कि इस क्षेत्र में वह लोग तीन चार दिन से खोजबीन कर रहे थे, तब तक यहां कुछ नहीं था। उनकी आशंका है कि उनके पिता की हत्या कहीं और की गई और लाश यहां लाकर डाल दी गई है। बेटे का कहना है कि उसने गुमशुदगी दर्ज कराने के दौरान ही कुछ लोगों पर पिता को लापता करने का शक जताया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सूचना पर पहुंची पुलिस पर घरवालों ने इसी बात को लेकर अपनी आक्रोष जताया और मौके से शव को उठाने से मना कर दिया। बाद में सीओ विजय आनंद और प्रभारी कोतवाल डीके सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों ने परिवार वालों को समझाया। लापरवाह हलका इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब परिवार के लोग शव पोस्टमार्टम को भेजने को राजी हुए। मृतक के तीन पुत्रियां मीरा, गुड्डी, मीनू और पुत्र सुधीर और पत्नी मुन्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।


शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिवार के लोगों की तहरीर मिलने पर आवश्यक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतक दरोगा बस्ती जनपद से 17 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त होकर अपने गांव में रह रहे थे। मृतक के सभी पुत्र और पुत्रियां विवाहित हैं।
- विजय आनंद, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed