फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सरवा, देवरिया में दो पक्ष भिड़े, पुलिस बल तैनात

सरवा, देवरिया में दो पक्ष भिड़े, पुलिस बल तैनात

Thu, 28 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सरवा, देवरिया में दो पक्ष भिड़े, पुलिस बल तैनात
सरवा, देवरिया में दो पक्ष भिड़े, पुलिस बल तैनात - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
महेवागंज/सुंदरवल।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सरवा और देवरिया गांव में बुधवार की रात दो समुदायों में टकराव हो गया। पुलिस ने सरवा गांव के मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं देवरिया में प्रशासन की सूझबूझ से दोनों पक्षों में समझौता हो गया। फिलहाल, एहतियातन दोनों गांवों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पहला मामला सरवा का है। मुहर्रमी बाजा बजाते हुए एक समुदाय के कुछ लोग गांव में घूम रहे थे। रात करीब ग्यारह बजे जुलूस दिग्विजय के मकान के पास रुक गया और बाजा बजाने लगे। इस पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इस बीच भीड़ में किसी ने ईंट पत्थर चला दिया। इससे दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। वहीं दो ढोल भी फूट गए। सूचना पर रात में ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गुफरान की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन

उधर, सुंदरवल चौकी क्षेत्र के देवरिया गांव में बीती रात मां का जगराता चल रहा था। गांव के ही संजय पाल का आरोप है कि जब वह जगराता सुनने जा रहा था तो गांव के ही दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे दो समुदाय आमने-सामने आ गए। आरोप है कि कुछ शरारती लोगों ने जगराता पंडाल और मां की मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। कुर्सियां और साउंड आदि फेंककर तोडफ़ोड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो समुदायों के बीच मामला भड़कने की सूचना मिलते ही एसओ केएन पांडेय, चौकी प्रभारी सुनील सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की पर, बात नहीं बनी। एहतियातन कई थानों की पुलिस मौके पर आ गई। रात भर गहमागहमी का माहौल रहा।

गुरुवार सुबह हिंदू संगठन के लोग भी आ पहुंचे और कार्रर्वाई की मांग पर अड़ गए। एसडीएम सदर नागेंद्र सिंह, सीओ धौरहरा निष्ठा उपाध्याय ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। एसओ केएन पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से दस सदस्यीय सौहार्द कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें कमेटी के लोग दोनों समुदायों के धार्मिक कार्यक्रमों की निगरानी और आपसी सौहार्द बनाए रखने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed