{"_id":"59c3adda4f1c1b88688b5cf1","slug":"21505996250-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी फरधान पहुंची सीबीआई टीम, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएचसी फरधान पहुंची सीबीआई टीम, हड़कंप
Updated Thu, 21 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/फरधान। करीब एक दशक पहले हुए एनआरएचएम घोटाले की जांच करते हुए बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे सीबीआई टीम सीएचसी पहुंची। टीम ने यहां पर पहले से ही मौजूद करीब 12 एएनएम से पूछताछ की। लगभग दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद टीम जिला मुख्यालय लौट गई। इस दौरान सीएचसी में हड़कंप मचा रहा।
सीबीआई टीम के आने की सूचना अस्पताल प्रशासन को पहले से ही थी। इस वजह से अस्पताल में तैयारी पहले ही चाक चौबंद कर ली गई थी। मीडिया कर्मी भी सीबीआई टीम के पहुंचते ही जमा होने लगे थे। शुरूआत में सीबीआई टीम ने मीडिया को बताया कि बाद में फोटो खींचने का मौका दिया जाएगा। जानकारी भी दी जाएगी, लेकिन बाद में टीम मीडिया को चकमा देकर निकल गई। यहां तक कि सीबीआई टीम का कोई भी सदस्य मीडिया कर्मियों से मुखातिब तक नहीं हुआ। सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने यह तो बताया कि एनआरएचएम घोटाले के संबंध में टीम ने वर्ष 2005-06 व 2006-07 के दौरान सीएचसी में तैनात रहीं एएनएम से पूछताछ की है।