फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बस की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल, एक की मौत

बस की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल, एक की मौत

Mon, 18 Sep 2017 10:22 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल, एक की मौत
बस की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल, एक की मौत - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
बिजुआ।
विज्ञापन

भीरा लखीमपुर राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से घायल हुए दो सगे भाइयों में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। देर शाम मौत की खबर गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया।
सौना खुर्द निवासी सुमित (22) एवं छोटा भाई अमित (24) अपनी बाइक से सुबह डीजल लेने बस्तौला पेट्रोल पंप गए थे। लौटते समय उनकी बाइक को भीरा से लखीमपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने ठोकर मार दी। हादसे में अमित के हाथ-पैर में फ्रैक्चर के साथ सिर में गंभीर चोट आई थीं। वहीं सुमित के हाथ में फ्रैक्चर हुआ था। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया, इसी दौरान उधर से गुजर रही यूपी 100 दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से सीएचसी लेकर आई। तभी सूचना पाकर घायल सुमित एवं अमित के रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। घायलों की हालत देखकर उन्हें सीएचसी से जिले पर रेफर कर दिया गया था। गंभीर रूप से घायल अमित की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सुमित का इलाज चल रहा है। अमित की मौत की खबर सुनकर लोग उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन


हेलमेट .... अगर होता तो बच सकती थी जान
वैसे जिंदगी देना और लेना ऊपर वाले के हाथ है, लेकिन अगर आज अमित हेलमेट लगाए होता तो हो सकता था कि वह आज इस दुनिया में होता। हादसे में बस की ठोकर से अमित के सिर में ज्यादा चोट आई, यहां तक कि दांत तक टूटकर सड़क पर गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed