{"_id":"595e31c24f1c1bd1068b4993","slug":"21499345346-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
Updated Thu, 06 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। गांव बुद्धापुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। हालांकि गांव वालों के अनुसार महिला और उसका पति दोनों शराब पीते थे और आए दिन झगड़ते थे। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
ग्राम बुद्धापुरवा निवासी रमाकांत की 35 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर पर शव मिला है। महिला के तीन बच्चे थे तथा महिला का पति रिक्शा चलाता था। ग्रामीणों के अनुसार महिला तथा उसका पति दोनों शराब पीते थे तथा दोनों में अक्सर लड़ाई होती रहती थी। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी पूछताछ की। पुलिस ने महिला के चाचा रामनरेश से पूरी जानकारी हासिल की। रामनरेश ने बताया कि महिला बीमार थी। जिसके कारण वह कमजोर हो गई थी। उसने बताया कि उसकी लगभग 15 साल पहले शादी हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। जबकि उसके पति रमाकांत के पिता कल्लू तथा उसकी माता नेपाल में रहकर काम करते हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम के लिए मना कर रहे थे। इस बाबत हल्का इंचार्ज रामबरन गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि महिला काफी कमजोर थी और शराब का सेवन भी करती थी इससे स्वाभाविक मौत के आसार जाताए जा रहे हैं। फिलहाल वह इसको लेकर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन