{"_id":"143228d2801c3f5eaf897fdedb3a2969","slug":"21-homes-destroyed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 घर जलकर राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
21 घर जलकर राख
भूपतिपुर/मितौली
Updated Tue, 10 Feb 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव कोटरी में घूरे की राख से निकली चिंगारी से 21 घर जल कर राख हो गए। आग से गांव वालों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों के मुताबिक कोटरी गांव निवासी राजाराम का गांव में ही घूरा पड़ता है। परिवारीजनों ने घूरे में खाना बनाने के बाद चूल्हे में बची राख को डाल दिया। इसी बीच राख से आग धीरे-धीरे सुलगती रही और कुछ देर बाद पड़ोस में स्थित राजाराम के घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद जैपाल, बलराम, सिद्धार्थ, मातादीन, रामनरेश, जगमोहन, विनोद, प्रहलाद प्रताप, संजय, भगवानदीन, शिवरतन, बालक, माधव, हरिनाम, डोरेलाल, डालचंद्र, दुर्गा पेमन, प्रहलाद आदि लोगों के घर भी चपेट में आ गए। गांव के लोगों ने इस दौरान आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन भीषण लपटों के कारण आग नहीं बुझ पाई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। पुलिस तो मौके पर पहुंच गई लेकिन दमकल कर्मी आग बुझने के दो घंटे बाद पहुंचे। आग से ग्रामीणों के घर में रखा राशन, कपड़ा, घरेलू सामान, सिंचाई करने वाला इंजन समेत लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग में प्र्रहलाद के घर में रखे सात हजार रुपये भी राख हो गए।