{"_id":"5c66f4f3bdec22738335f635","slug":"201550251251-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडवा नदी में फेंक दिए मृत बायलर चूजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंडवा नदी में फेंक दिए मृत बायलर चूजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज। जिले की अधिकांश नदियां पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रही हैं। उस पर कुछ लोग नदियों को और गंदा करने पर उतारू हैं। राहगीरों की माने तो बुधवार को एक मिनी ट्रक के हेल्पर और चालक ने काफी संख्या में मृत बायलर चूजों को कंडवा नदी में फेंक दिया। हालांकि कुछ लोगों ने आपत्ति जताई तो वह उनसे भी उलझ गए। पुलिस में शिकायत की बात सुन आरोपी ट्रक लेकर मौके से भाग निकले।
हुआ यूं कि सदर कोतवाली क्षेत्र में शारदानगर मार्ग स्थित कंडवा नदी पुल पर दोपहर एक डीसीएम आकर रुकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक सवार लोगों ने ट्रक की जाली नुमा बाड़े (बाक्स) से मृत चूजे (बायलर मुर्गा) को नदी में फेंकना शुरू कर दिया। यह देख कुछ जागरूक और प्रकृति प्रेमियों ने इस पर एतराज जताया और मृत चूजों को नदी में फेंकने से मना किया। इस बात का उन पर कोई असर नहीं हुआ। चालक समेत ट्रक सवार युवक उल्टे राहगीरों से उलझ गए। हालांकि पुलिस में शिकायत की बात सुन चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। प्रकृति प्रेमियों की माने तो कंडवा नदी पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रही है।