फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जमीन विवाद में मारपीट जमकर चले फावड़े, तीन घायल

जमीन विवाद में मारपीट जमकर चले फावड़े, तीन घायल

Tue, 13 Nov 2018 04:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Tue, 13 Nov 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट जमकर चले फावड़े, तीन घायल
थाना ईसानगर के गांव खानपुर के मझरा बाबापुरवा में सोमवार की शाम जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में मारपीट शुरू हो गई और फावड़े चले। फावड़ा लगने और मारपीट में एक ही पक्ष के तीन भाई घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती रामरतन ने बताया कि उसके पिता बुद्धा ने करीब सात साल पहले तीन बीघा जमीन गांव के ही रूपा को कुछ दिन के लिए दी थी, लेकिन अब रूपा जमीन नहीं छोड़ रहा था। उसने बताया कि सोमवार की शाम वह जमीन पर मेड़ बांध रहे थे। इसी बीच विपक्षी नरेश, रूपा अपने परिवार वालों के साथ लाठी-डंडा और फावड़ा लेकर आ गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसके बड़े भाई रामू की पीठ पर फावड़े से प्रहार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा उसे और उसके छोटे भाई सतीश की भी लाठी-डंडों से पिटाई की। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए और बमुश्किल सभी को बचाया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय रामू और 20 वर्षीय रामरतन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि 18 वर्षीय सतीश का सीएचसी पर उपचार हुआ। प्रभारी निरीक्षक आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed