फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मुठभेड़ में बोलेरो सवार तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

मुठभेड़ में बोलेरो सवार तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

Thu, 18 Oct 2018 05:00 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में बोलेरो सवार तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार
मुठभेड़ में बोलेरो सवार तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन

किराए पर लाए थे बोलेरो, दो घरों से चोरी कर जा रहे थे बदमाश
सीतापुर जिले के रहने वाले हैं बदमाश

18 एलकेएच 3

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार रात मुठभेड़ के बाद बोलेरो सवार तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि तीन बदमाश भाग निकले। सभी बदमाश सीतापुर जिले के निवासी हैं। एसपी का दावा है कि बदमाश ओयल पुलिस चौकी क्षेत्र के दो घरों में चोरी कर भाग रहे थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी हुआ माल और तमंचा बरामद होने का दावा किया है।

पुलिसलाइन सभागार में एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि बुधवार रात चोर थाना खीरी की पुलिस चौकी ओयल क्षेत्र के गांव बरुहा निवासी विष्णू सिंह और पंकज तिवारी के घर घुस गए और चोरी करने के बाद बोलेरो से जा रहे थे। सूचना मिलने पर सीओ क्राइम प्रदीप कुमार ने थाना खीरी प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह और स्वॉट टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी की। सूचना पर शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय, सिपाही विजय शर्मा आदि के साथ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गांव खानपुर गुरेला में सुबेदार सिंह के गन्ने के खेत के पास बोलेरो को घेर लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग कर सीतापुर जिले के थाना सकरन के गांव झउवाकलां निवासी रमाशंकर, कटरा निवासी शहीद खां और बोलेरो चालक थाना लहरपुर के गांव मुल्ताजपुर निवासी मनोहर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि थाना हरगांव के गांव कटियारा निवासी लाला, कलीम समेत तीन आरोपी भाग निकले। एसपी ने बताया कि पुलिस ने चोरी किया गया माल, 2650 रुपये नकद, तीन मोबाइल, तीन तमंचा 315 बोर और छह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो को सीज कर दिया है। उन्होंने बताया कि बदमाश किराए पर बोलेरो बुक कराकर लाए थे। इस दौरान एएसपी घनश्याम चौरसिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed