फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मुठभेड़ में ईनामी बदमाश सेमेत छह अपराधी पकड़े गए

मुठभेड़ में ईनामी बदमाश सेमेत छह अपराधी पकड़े गए

Sun, 01 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में ईनामी बदमाश सेमेत छह अपराधी पकड़े गए

विज्ञापन
मुठभेड़ में ईनामी बदमाश समेत छह अपराधी पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन। इलाके में डकैती डालने की योजना बना रहे छह शातिर आरोपियों को पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इनमें पंद्रह हजार रुपए का एक इनामी बदमाश भी शामिल है। इनके कब्जे से तमंचे आदि भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गये सभी बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले, गैर इरादतन हत्या, चोरी और सेंधमारी आदि के कई मामले दर्ज हैं।
कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि झंडी पुलिस चौकी के तहत आने वाले सरपतहा गांव के प्राइमरी स्कूल में कुछ बदमाश मौजूद हैं और वे कहीं डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। इस पर वह झंडी चौकी इंचार्ज अरविंद शुक्ल, एसएसआई नरेंद्र प्रताप सिंह, एसआई हनुमंत तिवारी के साथ वहां पहुंचे रात करीब सवा दो बजे पुलिस फोर्स ने स्कूल की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन

पुलिस को देख वहां मौजूद बदमाशों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। मौके से पंद्रह हजार के इनामी बदमाश मोलहे निवासी पठान पुरवा समेत असलम, रहीश, गप्पू, ईसानगर थाने के जगदीशपुर गांव के एजाज और धौरहरा कोतवाली के टेंनगहा निवासी वजहुल को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बारह बोर के दो तमंचे, पांच जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। कोतवाल ने बताया कि ये सभी शातिर अपराधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed