फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बीरमपुर में दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की चोरी

बीरमपुर में दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की चोरी

Fri, 10 Nov 2017 07:06 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
बीरमपुर में दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
लखीमपुर खीरी/ भीखमपुर।
विज्ञापन

थाना मितौली क्षेत्र के गांव बीरमपुर टंकी बाजार में गुरुवार की रात चोरों ने एक मोबाइल शॉप समेत दो दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोर मोबाइल, नकदी समेत करीब 80 हजार रुपये का सामान बटोर ले गए। घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत है। पीड़ित व्यापारियों ने घटना की तहरीर मितौली पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव बीरमपुर टंकी बाजार में कई दुकानें हैं। गुरुवार की रात चोरों ने अवधेश कुमार सक्सेना की मोबाइल शॉप और राकेश वर्मा की दुकान का ताला तोड़ दिया। चोर अवधेश की मोबाइल शॉप से पांच मोबाइल और 40,000 हजार रुपये नकद और राकेश की दुकान से तीन हजार रुपये नकदी समेत तीस हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर ले गए। पीड़ित दुकानदार शुक्रवार सुबह जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। चोरी की जानकारी होते ही आसपास के व्यापारियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुकानों का निरीक्षण किया है। पीड़ित दुकानदारों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इधर घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि मितौली पुलिस गश्त नहीं करती है। यूपी 100 की गाड़ी बाजार में घूमने के बाद भी चोर वारदात को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं।
विज्ञापन




पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा स्थित सूंड़ा बाजार में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। ग्रामीणों व व्यापारियों के जाग जाने के बाद शोर मचाने पर चोर गन्ने के खेतों की तरफ भाग गए। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा पर स्थित सूंड़ा बाजार में पुलिस की गश्त के बावजूद बीती रात जिला सहकारी बैंक की दीवार में सेंध लगा दी गई। ईंटों के तोड़ने की आवाज सुन आस-पास के व्यापारियों ने शोर मचा दिया, जिससे आधा दर्जन चोर गन्ने के खेतों की ओर भाग गए। चोर सेंध लगाने में तो नाकाम रहे लेकिन बैंक के पीछे की ओर लगी पानी का मोटर चुरा ले गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। बता दें कि बैंक का मोटर पिछले वर्ष भी चोरी हुआ था। साथ ही बैंक के पास संतोष द्विवेदी की साइकिल की दुकान में भी चोरी का प्रयास हुआ। गत दिनों किराना व्यापारी कल्लू गुप्ता की दुकान में भी गुल्लक तोड़कर चार हजार रुपये चोरी हुए थे। व्यापारियों का आरोप है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद भी पुलिस चेत नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed