फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्धों की फेक सूचना देकर शहर में खुद बाइक से निकले एसपी

संदिग्धों की झूठी सूचना देकर शहर में खुद बाइक से निकले एसपी

Mon, 25 Sep 2017 12:01 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
संदिग्धों की फेक सूचना देकर शहर में खुद बाइक से निकले एसपी
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

एसपी डॉ. एस चन्नप्पा की परीक्षा में सदर कोतवाली की रोडवेज पुलिस चौकी फेल साबित हो गई। संदिग्धों की सूचना देकर खुद हेलमेट पहनकर शहर की सड़कों पर घूमे एसपी को अन्य चौकियों की पुलिस ने रोका, लेकिन जब उनकी बाइक रोडवेज चौकी के पास से गुजरी तो वहां खड़े सिपाहियों ने बाइक रोकना तो दूर उन्हें टोका तक नहीं। इस पर एसपी ने चौकी पुलिस को चेतावनी दी है।
शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने वायरलैस सेट से संदेश प्रसारित कराया कि शहर में एक बाइक पर दो संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। उन्होंने इस दौरान बाइक का नंबर भी बताया। इसके बाद वह खुद कैंप कार्यालय से अपने स्टेनों के साथ बाइक से शहर में निकल पड़े। वह पहले मिश्राना पुलिस चौकी के पास से गुजरे। इसके बाद संकटा देवी फिर एलआरपी पुलिस चौकी पहुंचे, तीनों जगहों पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। एसपी को देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

रोडवेज पुलिस चौकी के सामने से एसपी ने बाइक का एक्सीलेटर तेज किया, लगातार हार्न बजाकर वहां से गुजरे, लेकिन चौकी के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें टोका तक नहीं। इसके बाद वह पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर नकहा की ओर बढ़ गए। रास्ते में रामापुर चौकी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस पूछताछ करती इससे पहले ही उन्होंने हेलमेट उतार दिया। यह देख पुलिसकर्मी हैरत में पड़ गए। एसपी ने रोडवेज चौकी पर तैनात स्टॉफ को फटकार लगाई और चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने पुलिस चौकी का किया निरीक्षण
सिकंद्राबाद। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा शनिवार की आधी रात अचानक पुलिस चौकी सिकंद्राबाद पहुंच गए। उन्होंने चौकी का निरीक्षण किया। इसके बाद अमीरनगर, अजान और बेहजम पुलिस चौकी इंचार्जों के साथ नीमगांव, मोहम्मदी, फरधान और हैदराबाद एसओ को बुलाकर बैठक की। बैठक में त्यौहार को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed