फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज

झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 26 Feb 2019 12:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज
मैलानी। क्षेत्र के गांव मक्कागंज में झोलाछाप ने बीमार महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे महिला की मौत हो गई। मृत महिला के पुत्र ने तहरीर देकर पुलिस से झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सुवाबोझ ग्राम पंचायत के गांव मक्कागंज निवासी हीरालाल के पुत्र सुखदेव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी 53 वर्षीय मां जुगरानी की रविवार को तबीयत बिगड़ गई थी। वह मां को लेकर शाम चार बजे गांव के ही झोलाछाप प्रवीण कुमार सेन के क्लीनिक पर गया। आरोप है कि झोलाछाप ने लापरवाही से उसकी मां को दो इंजेक्शन लगाए, तो मां की हालत और बिगड़ गई। प्रवीण ने मां को घर ले जाने के लिए कहा, वह मां को घर ले गया। घर पहुंचने पर मां की मौत हो गई। आरोप है कि लापरवाही से गलत इंजेक्शन लगाने के कारण मां की मौत हो गई। मृतका के पति हीरालाल और बेटों ने बताया कि जुगरानी दोपहर तक ठीक थी, शाम को उल्टी की शिकायत होने पर वे प्रवीण कुमार सेन के पास ले गए थे। पुलिस ने देर रात छोलाछाप पर लापरवाही से इलाज करने का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से प्रवीण क्लीनिक बंद कर फरार हो गया है। उधर ग्रामीणों का कहना है कि जुगरानी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी और उसका इलाज मैलानी, लखीमपुर आदि जगहों पर चल रहा था।
विज्ञापन


मेरे पास शनिवार को रात सवा आठ बजे इस बाबत फोन आया, मैंने तहरीर देने की बात कही, फिर जुगरानी के बेटे सुखदेव ने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर लापरवाही से इलाज का मुकदमा दर्ज कर शव रात को ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विद्या सागर, प्रभारी निरीक्षक, थाना मैलानी

जुगरानी का इलाज मैलानी में एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। दोपहर को वह मैलानी से दवा लेकर आई थी। शाम को तबीयत बिगडने पर परिवारवाले उसे मेरे क्लीनिक पर लाए, मैंने कोई दवा नहीं दी और न ही इंजेक्शन लगाया। परिवारवालों का मुझ पर लापरवाही से इलाज और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप पूरी तरह गलत है। कुछ लोगों की शह पर जुगरानी के परिवारवाले मुझे बेवजह रंजिशन फंसा रहे हैं।
- आरोपी झोलाछाप प्रवीण कुमार सेन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed