{"_id":"5c0c17d9bdec2241a533bbfa","slug":"191544296409-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
मोहम्मदी। कस्बे के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा में एक विवाहिता को दहेज लोभियों ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है।
हरदोई जिले के थाना पिहानी के गांव मोहम्मदपुर सरैयां निवासी रौनक अली की पुत्री सबि फातिमा ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसका निकाह मोहम्मदी कस्बे के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी जाहिद के साथ हुआ था। निकाह में दिए गए दान दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं थे। 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। उसके एक पुत्र है। तीन माह पूर्व जब उसकी बेटी का जन्म हुआ तो उसके पति ने मारना पीटना शुरू कर दिया और ताने देने लगा कि न तू दहेज लेकर आई ऊपर से लड़की पैदा कर दी सो अलग। हद तो तब हो गई कि सात दिसंबर की रात नौ बजे पति ने मारापीटा। आठ दिसंबर की सुबह फिर पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। तीन माह की बच्ची को भी छीन लिया। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।