{"_id":"59dcd56e4f1c1b74698b5178","slug":"191507644782-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक टकराई, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइक टकराई, तीन युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में भीरा-पलिया हाईवे स्थित कुसमौरी गांव के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि एक बाइक पर सवार दो युवकों और दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। हादसे के वक्त युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे से मृतकों के घर कोहराम मचा है। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला बरखेरवा निवासी रामजी(28) पुत्र आशुतोष सोमवार शाम गढ़ी रोड स्थित मोहल्ला शिवपुरी निवासी अपने साथी संतोष तिवारी(33) के साथ दुकान बंद कर थाना फूलबेहड़ के गांव दाउदपुर से घर वापस आ रहे थे। इस बीच सामने से दूसरी बाइक से आ रहे फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के परसेहरी कलां निवासी संदीप सिंह उर्फ सनी(22) जा रहा था। दोनों बाइक आमने सामने टकराने से तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। जहानपुर के पास गश्त कर रहे चौकी प्रभारी सुनील सिंह को जब हादसे की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हालत गंभीर देख तीनों घायलों को प्राईवेट वाहन से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामजी और संतोष की अस्पताल में ही कुछ देर बाद मौत हो गई।
चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने बताया कि बाइक काफी तेज रफ्तार में थीं और चालकों ने हेलमेट भी नही पहन रखा था। बताया कि संदीप सिंह के परिजनों ने रात में ही तहरीर दी थी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष से अभी तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
हेलमेट लगा होता तो बच सकती थी तीनों की जान
लखीमपुर/महेवागंज। ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों को लेकर आए दिन लोगों को जागरूक करती है। साथ ही दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित भी करती है, लेकिन चालक अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर तीनों युवक हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी। बता दें एसपी डॉ. एस चन्नप्पा के आदेश पर जिले भर में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 150 लोगों को हेलमेट वितरित कर चुकी है। समय-समय पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस लोगों को जागरुक करती रहती है। इसके बाद भी लोग हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं।
मौत के समय भी साथ रहे दोस्त
महेवागंज। शहर के मोहल्ला बरखेरवा निवासी रामजी की दाउदपुर में और शिवपुरी निवासी संतोष की रूरा सुल्तानपुर में मेडिकल की दुकानें हैं। काम के प्रति दोनों काफी सजग थे। उनके करीबी बताते हैं कि दोनों की दोस्ती का आलम यह था कि एक दूसरे की कभी बुराई नही सुन सकते थे। सुबह का नाश्ता भी साथ करते थे। संतोष अपनी दुकान बंद कर दाउदपुर से रामजी को पिकअप करते थे। बताते है अचानक किसी को काम भी पड़ जाता तो दूसरा मैनेज कर लेता था। हंसमुख स्वभाव के चलते गांव में लोगों से अच्छी पैठ थी।
क्षेत्र में शोक की लहर
बाइक हादसे में जान गवाने वाला संदीप उर्फ सनी खेती-बाड़ी के काम में घरवालों का हाथ बंटाता था। दो भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। उसके दोस्तों की माने तो सनी लक्जरी बाइक का बेहद शौकीन था। मृतक सनी जिला पंचायत सदस्य सुखदेव सिंह का भतीजा था, जिससे उसकी अलग पहचान थी। उसकी मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।