{"_id":"59ad43814f1c1b4d738b511b","slug":"191504527233-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क संरक्षित जोन में एक शिकारी दबोचा, पांच फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्क संरक्षित जोन में एक शिकारी दबोचा, पांच फरार
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
पार्क संरक्षित जोन में एक शिकारी दबोचा, पांच फरार
- फोटो : अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/बेलरायां खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व की महोली बीट में गश्ती टीम ने एक शिकारी को दबोच लिया। वहीं पांच अन्य आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए शिकारी की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने जाल और बड़ी संख्या में मछली आदि बरामद की है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दुधवा टाइगर रिजर्व की बेलरायां रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार कश्यप ने बताया कि रविवार शाम वह डिप्टी रेंजर खड़क बहादुर, वन दरोगा अजीत कुमार सिंह, वन्य जीव रक्षक अमित कुमार गंगवार के साथ महोली बीट के कक्ष संख्या तीन में गश्त कर रहे थे। इसी बीच जंगल में उन्हें कुछ लोग संदिग्ध दिखाई पड़े। टीम ने जब घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो शिकारी भागने लगे। टीम ने थाना निघासन क्षेत्र के गांव बौधिया निवासी हरद्वारीलाल को दौड़ाकर दबोच लिया जबकि उसके पांच साथी भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद टीम ने आरोपी की निशानदेही पर भगहर में लगे तीन प्लास्टिक के जाल, झोला, खुरपी सहित बड़ी मात्रा में जिंदा मछली बरामद की। मछलियों को पानी में छोड़ दिया गया है। आरोपी के खिलाफ वन जीव अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।