फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जमीन विवाद में युवक को चाकुओं से गोदा

जमीन विवाद में युवक को चाकुओं से गोदा

Sun, 31 Mar 2019 10:31 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में युवक को चाकुओं से गोदा
लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर में जमीन को लेकर चल रही रंजिश में कुछ लोगों ने गन्ने की छिलाई करने जा रहे एक युवक को दबोच लिया। हमलावरों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की। बाद में चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती गांव जगन्नाथपुर निवासी राजेश्वर सिंह ने बताया कि उसकी गांव के ही अजय पाल आदि से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। शुक्रवार को भी अजयपाल ने अपने तीन साथियों की मदद से उसे घेर लिया था, लेकिन कुछ लोग मौके पर आ गए थे, जिससे वह बच गया था। राजेश्वर के मुताबिक शनिवार की शाम वह गन्ने की छिलाई करने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में अजयपाल ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसे रोक लिया और पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान सिर, सीने और पेट पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। हमलावर उसे मृत समझकर भाग निकले। इसी बीच गांव के ही कुछ लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दी, जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना देते हुए घर वालों ने घायल राजेश्वर सिंह को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। उधर घटना की सूचना पाकर थाना फरधान पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल युवक के बयान लिए। चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed