{"_id":"5c87dd54bdec2214586c2bdf","slug":"181552407892-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हत्यारोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगाही। थाना क्षेत्र के गांव मथुरापुरवा (हरद्वाही) में हुई तौफीक की मौत के मामले में पुलिस हत्यारोपी दो सगे भाइयों को दूसरे दिन भी नहीं गिरफ्तार कर सकी है। घटना के दिन ही हिरासत में ली गईं आरोपियों के घरों की दो महिलाओं को पुलिस ने दूसरे दिन छोड़ दिया है।
गांव मथुरापुरवा निवासी तौफीक का मोबाइल को लेकर पड़ोसी गांव चितिहा के छोटू यादव से विवाद हो गया था। सोमवार को छोटू यादव अपने बड़े भाई लल्लू यादव के साथ तौफीक के घर पहुंचा, जहां एक बार फिर विवाद हो गया। इससे नाराज दोनों भाइयों ने तौफीक की जमकर पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। घटना के बाद सिंगाही पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी। आरोपियों के न मिलने पर पुलिस दो महिलाओं को हिरासत में लेकर थाना ले आई थी। हालांकि पुलिस ने कई संभावित स्थानों पर छापामारी की, लेकिन दूसरे दिन भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। उधर पुलिस ने हिरासत में ली गईं दोनों महिलाओं को मंगलवार को छोड़ दिया है। एसओ अजय कुमार राय ने बताया कि महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जिन्हें छोड़ दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।