फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कड़िया गांव में लगी आग से दो घर जले

कड़िया गांव में लगी आग से दो घर जले

Tue, 26 Feb 2019 12:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
कड़िया गांव में लगी आग से दो घर जले
तिकुनियां। कोतवाली क्षेत्र के गांव कड़िया में रविवार की शाम अचानक आग लग गई, जिससे दो घरों का सामान जल गया। अग्निकांड में घरों में नकदी, अनाज, कपड़ा, जेवर समेत हजारों रुपये का सामान स्वाह हो गया। अग्निकांड की सूचना ग्रामप्रधान ने हल्का लेखपाल को दी है।
विज्ञापन

गांव कड़िया निवासी निशांत सिंह और निर्मल सिंह ने बताया की रविवार की शाम को वह लोग खेतों में काम कर रहे थे। घर पर महिलाएं और बच्चे थे। शाम करीब 5.30 निशांत सिंह के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव में चीखपुकार मच गई। धुआं देख और शोरशराबा होने पर वह लोग भी घरों पर पहुंचे। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पड़ोसी निर्मल सिंह का घर भी जलने लगा। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में निशान सिंह के घर में रखी सात हजार रुपये की नकदी, कपड़ा, बिस्तर, अनाज, निर्मल सिंह के घर में रखी छह हजार रुपये की नकदी समेत घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान भीम सिंह की सूचना पर पहुंचे लेखपाल फूल सिंह ने नुकसान का आकलन किया है। आग कैसे लगी? यह अभी तक साफ नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जलती बीड़ी आदि फेंक दी, जिससे आग भड़क उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed