{"_id":"5c4b3a04bdec2273a9248a6d","slug":"181548433924-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से घुसे चोर मकान से उड़ा ले गए लाखों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से घुसे चोर मकान से उड़ा ले गए लाखों का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया। कस्बे के सरकारी अस्पताल के पीछे शुक्रवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बना लिया। छत से चढ़कर जीने के सहारे मकान के अंदर चोर घुस गए। कमरों का ताला तोड़कर 38 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव ईसवारा निवासी महेंद्र कटियार का सीएचसी के पीछे निजी मकान है। जहां उनका पुत्र विनीत कटियार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए रहता है। सकट पूजन होने के कारण वह बृहस्पतिवार की शाम करीब 7.30 बजे ताला डालकर पत्नी और बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव चले गए। शनिवार की सुबह जब वह वापस आए तो देखा कमरा खुला और उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। रोशनदान का ग्रिल उखड़ा था। बक्सों आदि के ताले टूटे पड़े थे। विनीत ने बताया चोर जीने के दरवाजे की कुंडी उखाड़ कर घर में दाखिल हुए हैं। बंद कमरे की रोशनदान की ग्रिल को निकाल दिया और कमरे में दाखिल हो गए। जहां दूसरी चाबी मिलने के बाद बदमाशों ने कमरे का दरवाजा भी खोल लिया। कमरे में रखे बक्से के ताले को तोड़कर उसमें रखी 38 हजार नकदी, एक जोड़ी झाला, दो अंगूठी, एक जोड़ी कांटा, चांदी की छह जोड़ी पायल, कीमती कपड़े बर्तन समेत करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।