फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   इनोवा ने बाइक में मारी टक्कर, दोनों बाइक सवार घायल

इनोवा ने बाइक में मारी टक्कर, दोनों बाइक सवार घायल

Sat, 15 Dec 2018 11:49 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
इनोवा ने बाइक में मारी टक्कर, दोनों बाइक सवार घायल
मैलानी। भीरा रोड एक दिन बाद फिर खून से लाल हो गया। बृहस्पतिवार के बाद शनिवार को फिर इस रोड पर हादसे में दो लोग जख्मी हुए हैं और दोनों घटनास्थल की दूरी भी अधिक नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इसी रोड पर कुरियानी गांव के पास मैजिक और कार की भिंड़ंत में आठ लोग जख्मी हुए थे, जिनमें दो की हालत गंभीर थी। लोग इस घटना को भूले भी न थे कि शनिवार को भीरा रोड पर फिर सड़क हादसा हो गया। घटना का समय भी कुरियानी हादसे की तरह साढ़े तीन बजे ही रहा। जख्मी बाइक सवार 45 वर्षीय छोटे लाल निवासी पिपरा पटिहन थाना सेहरामऊ उत्तरी पीलीभीत ने बताया कि वह बाइक से मैलानी से चलतुआ गांव जा रहा था। भीरा रोड से जैसे ही वह चलतुआ लिंक मार्ग की ओर मुड़ा, पीछे से आ रही एक इनोवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बाइक पर सवार 60 वर्षीय लालचंद्र निवासी चलतुआ थाना सेहरामऊ उत्तरी भी घायल हो गए। घटना के बाद इनोवा दाहिनी तरफ लगे माइल स्टोन से टकराकर रुक गई। दुर्घटना के बाद इनोवा सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को पीएचसी भेजा, जहां से दोनों को सीएचसी रैफर कर दिया गया। इनमें लालचंद्र की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed