फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बहला फुसलाकर भारत लाए जा रहे 1

बहला फुसलाकर भारत लाए जा रहे 1

Fri, 08 Jun 2018 04:27 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
बहला फुसलाकर भारत लाए जा रहे 1
फुसलाकर भारत लाए जा रहे 18 बच्चे बरामद
विज्ञापन

दो नेपालियों को भी एसएसबी ने पकड़ा
नेपाल पुलिस के किया सुपुर्द
फोटो संख्या 08एलकेएच403
धनगढ़ी-नेपाल। भारत-नेपाल सीमा से मानव तस्करी का मामला प्रकाश में आया है। एसएसबी की गट्ठा चौकी के जवानों ने नेपाल के पहाड़ी जिला अछाम से बहला-फुसलाकर भारत लाए जा जा रहे करीब 18 बालक-बालिकाओं के साथ दो नेपाली लोगों को एसएसबी ने पकड़ा है। सभी बालक-बालिकाओं को नेपाल पुलिस तथा माइती नेपाल संस्था को सुपुर्द कर दिया गया है।

डीएसपी ज्ञान बहादुर सेठी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम नेपाल के अछाम जिला के ठकरी गांव पालिका वार्ड नंबर सात निवासी राम बहादुर बुढ़ा तथा रतन विक अपने ही गांव के 13 से 16 वर्ष की उम्र के बारह लड़के व छह लड़कियों को भारत में काम दिलाने का लालच देकर ले जा रहा था। भारत-नेपाल सीमा स्थित भारत की एसएसबी गड्ढा चौकी के जवानों ने दोनों युवकों को रोक लिया और पूछताछ की। मामला मानव तस्करी का होने पर जवानों ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर बच्चों कब्जे में कर लिया। बाद में मामले की सूचना नेपाल पुलिस और माइती नेपाल संस्था को दी। नेपाली पुलिस और संस्था को लोग गड्ढा चौकी पहुंचे, जहां जवानों ने दोनों आरोपियों को नेपाली पुलिस और बच्चों को माइती संस्था के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed