{"_id":"59f5d4be4f1c1bd1538b9b48","slug":"181509283006-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह से गायब बेवा के पुत्र का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच माह से गायब बेवा के पुत्र का नहीं लगा सुराग
Updated Sun, 29 Oct 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कोर्रैया निवासी बेवा रामबेटी के पुत्र नरेश का पांच महीने बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। बेवा ने अपनी बहू पर पति को गायब करने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रैया निवासी विधवा रामबेटी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र नरेश अपनी पत्नी के साथ गोला में रहकर मेहनत मजदूरी करता है, जो एक-आध महीने बाद गांव पहुंच जाता था। कई महीने बीतने पर जब नरेश गांव नहीं पहुंचा तब पीड़िता ने पता लगाने का प्रयास किया। बहू नन्हीं देवी से जानकारी चाही, जिस पर नन्हीं देवी ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। बहू पुत्र के गायब होने के बाद से रिश्तेदारी में गई है। तब से फोन पर भी बात नहीं हुई। इससे उसे अपनी बहू पर बेटे को गायब कराने का शक है। बेवा ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्र का पता लगाने की मांग की है।