{"_id":"59bc02d44f1c1b2e688b4c5d","slug":"181505493716-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से कीमती सिक्के चोरी करने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से कीमती सिक्के चोरी करने का प्रयास
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
मंदिर से कीमती सिक्के चोरी करने का प्रयास
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज।
चोरों ने पौराणिक लिलौटीनाथ मंदिर की चौखट में लगे कीमती चांदी के सिक्कों को उखाड़ने का प्रयास किया लेकिन जाग हो जाने पर चोर भाग खड़े हुए। महंत ने पुलिस को तहरीर दी है।
जिले के पौराणिक स्थलों में शुमार महाभारत कालीन के लिलौटीनाथ शिव मंदिर के महंत मोहन गिरी ने बताया कि वृहस्पतिवार रात करीब दो बजे मंदिर के पास कुछ आहट सुनाई दी। इस पर परिवारवालों को जगाया। जाग होने पर कुछ लोग अंधेरे में जंगल की ओर भागते नजर आए। उन्होंने बताया जब मंदिर पर नजर पड़ी तो मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे प्राचीन काल के चांदी के कुछ सिक्के आधे उखड़े नजर आए। महंत के मुताबिक करीब दो साल पहले भी चोरों ने कई सिक्के पार कर दिए थे, जिसकी सूचना उन्होंने फूलबेहड़ पुलिस को दी थी। महंत ने वृहस्पतिवार रात हुई इस घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही श्रीनगर विधायक को भी मामले से अवगत कराया है और मंदिर की सुरक्षा कराने की मांग की है।