{"_id":"5be18b60bdec22693c103bc2","slug":"171541507936-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर की अमर्यादित टिप्पणी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर की अमर्यादित टिप्पणी
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड लखीमपुर की एक महिला ग्राम पंचायत अधिकारी को एक अज्ञात युवक ने मैसेज बॉक्स में पहले अश्लील मैसेज किए। बाद में उसके पति की फेसबुक आईडी पर महिला की आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर अमर्यादित टिप्पणी की। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विकास खंड लखीमपुर खीरी की एक महिला ने बताया कि वह विकास खंड की एक ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत है। चार महीने से कोई अनजान व्यक्ति उनके मोबाइल पर टेस्ट मैसेज के जरिए अमर्यादित बातें भेज रहा था। जब उन्होंने उस नंबर को ब्लाक कर दिया तो दूसरे नंबर से मैसेज करने लगा। इसकी उन्होंने 28 सितंबर को महिला हेल्प लाइन 1090 पर शिकायत भी की। मगर 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले उसके पति की फेसबुक आईडी पर आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करते हुए अमर्यादित टिप्पणी की। पीड़ित ग्राम पंचायत अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
ग्राम पंचायत अधिकारी (महिला) की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 64 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल