फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आरोप सही मिलने पर चौकी इंचार्ज बेलरायां सस्पेंड

आरोप सही मिलने पर चौकी इंचार्ज बेलरायां सस्पेंड

Tue, 23 Oct 2018 06:28 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
आरोप सही मिलने पर चौकी इंचार्ज बेलरायां सस्पेंड
महिला से अश्लील बातें करने पर सिपाही निलंबित
विज्ञापन

एसपी से महिला के शिकायत करने पर जांच बाद कार्रवाई
जांच अधिकारी ने आरोप को सही बताया, सीओ पलिया को दी जांच
थारू महिला ने लगाऐ थे चौकी इंचार्ज पर कई गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। कोतवाली तिकुनियां की बेलरायां पुलिस चौकी इंचार्ज के खिलाफ थारू महिला द्वारा लगाए गए आरोप सीओ निघासन और महिला थाना प्रभारी की संयुक्त जांच में सही मिले हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी रामलाल वर्मा ने चौकी इंचार्ज नरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। इसके अलावा पूरे प्रकरण की जांच पलिया सीओ को सौंपी है।
सोमवार को कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र की एक थारू महिला एसपी से मिली थी। उसका आरोप था कि पड़ोस का एक युवक उसे परेशान करता था, जिसकी लिखित तहरीर उसने चौकी इंचार्ज बेलरायां को दी थी। चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने कार्रवाई करने के बजाए उस पर ही नीयत खराब कर ली और अश्लील बातें करने लगा। इसके अलावा भी कई अन्य आरोप चौकी इंचार्ज पर लगाए थे। एसपी रामलाल वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और महिला थाना प्रभारी हंसमती और सीओ निघासन सविरत्न गौतम को तत्काल मौके पर भेजकर जांच कराई। प्रारंभिक संयुक्त जांच में पीड़ित महिला के मोबाइल पर कॉल करने, ऑडियो रिकार्डिंग में महिला के प्रति अशोभनीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप सही पाया गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने चौकी इंचार्ज नरेश कुमार को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच सीओ पलिया को सौंपी है।
विज्ञापन

00000
नतर्कियों पर नोट लुटाने वाला सिपाही सस्पेंड
लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र में एक समारोह में बावर्दी
बावर्दी दुरस्त सिपाही के महिला डांसरों पर रुपये लुटाने का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने थाना हैदराबाद क्षेत्र की ढखवा पुलिस पिकेट के आरोपी सिपाही रामकिशोर यादव को निलंबित कर दिया है। एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि सिपाही के कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है। इस पर उसे निलंबित कर प्रारंभिक जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन........
बेलरायां पुलिस चौकी इंचार्ज पर लगे आरोपों की जांच महिला थाना प्रभारी और सीओ निघासन से कराई गई थी। जांच में कॉल करने, ऑडियो रिकार्डिंग में महिला के प्रति अशोभनीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप सही मिला है, जिस पर चौकी इंचार्ज नरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ पलिया को पूरे मामले की जांच सौंप गई है।
रामलाल वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed