फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वाईडी कॉलेज मैदान

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वाईडी कॉलेज मैदान

Sat, 29 Sep 2018 05:44 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वाईडी कॉलेज मैदान
सात राउंड फायरिंग से गूंजा वाईडी कॉलेज मैदान
विज्ञापन

मैच खेल रहे युवक को कार से टक्कर मारी
विरोध करने पर तमंचे की बट से पीट कर किया घायल, दोस्तों को भी पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। युवराजदत्त महाविद्यालय के खेल मैदान पर कार सवारों ने क्रिकेट मैच खेल रहे एक युवक को पहले कार से टक्कर मारी। विरोध करने पर सिर पर तमंचे की बट मारकर उसको घायल कर दिया। बचाने पर उसके तीन साथियों को भी पीट डाला। इस दौरान हमलावर सात राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाते हुए भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाली के गांव मुडनोचनी निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ शुक्रवार की शाम युवराजदत्त महाविद्यालय में क्रिकेट मैच खेल रहा था। इसी बीच सफेद रंग की कार आई और उसे पीछे से टक्कर मार दी। कार में पांच-छह लोग सवार थे। जब उसने विरोध किया तो कार सवारों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। एक आरोपी ने उसके सिर पर तमंचे की बट मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। गांव बदरभरारी निवासी साथी पिंकू राना, ग्राम देवराही निवासी रविंद्र और पचपेड़ा निवासी रविशंकर ने जब बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने तीनों दोस्तों को भी जमकर पीटा। इसी बीच हमलावरों ने सात राउंड फायरिंग की, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। ताबड़तोड़ फायर होने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय, संकटा देवी चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कार समेत भाग निकले। पुलिस ने घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

00
वर्जन.................
युवकों की पिटाई कर हमलावरों ने सात राउंड फायर किए हैं। मौके से तीन खोखे भी बरामद हुए हैं। घायल विकास की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक अभिषेक शुक्ला नाम के युवक की पहचान हुई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed