{"_id":"5ae72a4e4f1c1b61098b7098","slug":"171525099086-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थित में शौच गया युवक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थित में शौच गया युवक लापता
Updated Mon, 30 Apr 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 एलकेएच 351 खेत में पड़ी घड़ी लोटा और चप्पल
खेत पर गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
खेत में लोटा, मोबाइल, घड़ी और चप्पल मिला
खून की कुछ बूंदे भी मिलीं, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा। खेत की ओर शौच करने रविवार की रात गया कोतवाली क्षेत्र के गांव दरिहलपुरवा निवासी एक युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। तलाश के दौरान सोमवार की दोपहर गांव के बाहर एक खेत में उसका लोटा और चप्पलें बरामद हुईं। पास में ही कुछ खून की बूंदे भी मिलीं। युवक के घर वालों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव गायब करने की आशंका जताई है। इस मामले में उन्होंने दो लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर भी दी है।
ग्राम पंचायत खरवहिया के गांव दरिहलपुरवा निवासी मुरारीलाल का 19 वर्षीय बेटा देशराज उर्फ गुड्डू रविवार की रात करीब नौ बजे घर से खेत में शौच के लिए गया था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो पिता मुरारी लाल उसे ढूंढने निकले। तलाश के दौरान सोमवार की दोपहर गांव के बाहर मुरारी के भाई कुंवर बहादुर के खेत में लोटा, घड़ी, मोबाइल और देशराज की चप्पल मिलीं। वहीं पर कुछ खून की बूंदे भी दिखीं। घड़ी आदि सामान मिलने और खून की बूंदे देख परिवार के लोग आशंकित हो उठे। परिवार में चीख पुकार मच गई। कई लोग मौके पर पहुंच गए। गायब युवक के पिता मुरारी लाल ने हत्या की आशंका जताते हुए दो लोगों को नामजद कर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि लापता युवक के पिता की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
प्रेमिका के साथ तीन बार फरार हो चुका है युवक
धौरहरा। लापता युवक देशराज पड़ोसी कस्बा निवासी अपनी प्रेमिका के साथ जनवरी 2018 से मार्च तक तीन बार फरार हो चुका है। तीनों बार घर वालों के दबाव में दोनो वापस अपने अपने परिजनों के साथ चले गये। प्रेमिका के पिता ने लड़की की शादी दूसरे युवक से कर दी। अब वह ससुराल में है। देशराज के पिता मुरारी लाल ने बताया कि इसी रंजिश के चलते लड़की के पिता ने ही हत्या करा कर बेटे का शव गायब करा दिया है ।