Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पत्थरों से प्रहार कर युवक को किया घायल, एक दबोचा

पत्थरों से प्रहार कर युवक को किया घायल, एक दबोचा

Thu, 29 Jun 2017 05:15 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
पत्थरों से प्रहार कर युवक को किया घायल, एक दबोचा

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। ढाबा मालिक से गाली गलौज करने का विरोध करने पर तीन युवकों ने मोहल्ला छाउछ निवासी महेंद्र कुमार तिवारी पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने इस दौरान उन पर गोली भी चलाई, लेकिन वह बच निकले। मौके पर जमा हुई भीड़ ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

मोहल्ला छाउछ निवासी महेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि उनका पुत्र लखनऊ से आ रहा था। इसलिए उसे लेने के लिए वह कार से एलआरपी चौराहा गए थे। कार एक ढाबे के पास खड़ी कर अपने साथी नवनीत किशोर शुक्ल और कपिल मिश्रा निवासी काशीनगर के साथ पुत्र के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक अंजान व्यक्ति ढाबा संचालक से उलझ गया और गाली गलौज करने लगा। मारपीट की नौबत आते देख वह भी मौके पर पहुंच गए और ढाबा संचालक को गालियां देने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर आरोपी युवक पत्थर फेंककर मारने लगा और आवाज लगाकर अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। इस दौरान हमलावरों ने ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया। एक हमलावर ने असलहे से गोली चला दी, हालांकि वह बाल बाल बच गया। आसपास के लोगों ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इरफान उर्फ मुकरी सीतापुर जिले के थाना लहरपुर का रहने वाला है। घायल का मजरूबी चिट्ठी बनाकर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed