{"_id":"5cc341bcbdec2214161d7d30","slug":"161556300220-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड ने किसान को पटक कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सांड ने किसान को पटक कर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर सेमरई में शुक्रवार की दोपहर शौच को गए 83 वर्षीय वृद्ध दुलारे को वापस आते समय सांड़ ने जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों और परिवार वालों ने बताया कि गांव शेरपुर निवासी वृद्ध दुलारे भार्गव शुक्रवार दोपहर को खेतों में शौच के लिए गए थे। घर वापस आते समय आम की बाग में विचरण कर रहे एक सांड़ ने दुलारे पर हमला कर दिया और जमीन पर कई बार पटक दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तब तक दुलारे की मौत हो चुकी थी। वृद्ध किसान दुलारे के दो पुत्र हैं, जिसमें बड़ा पुत्र 42 वर्षीय शिवराम हाथ कटने से दिव्यांग है वहीं छोटा पुत्र श्रीपाल जिसे आंखों से कम दिखाई देता है। ऐसे में मृतक दुलारे अपनी झोपड़ी डालकर अलग रहते थे। परिवार वालों ने बताया कि उसके नाम करीब 10 बीघा जमीन है।