फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of selling a house fraudulently

Ghaziabad News: धोखधड़ी से मकान बेचने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accusation of selling a house fraudulently
सिंभावली। गांव वैठ निवासी किसान ने गांव के ही व्यक्ति पर धोखाधड़ी से मकान बेचने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वैठ निवासी गंगाराम ने बताया कि गांव के ही रहने वाले व्यक्ति ने उनसे 10 लाख 55 हजार रुपये उधार लिए थे। जिसके बदले आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड मकान का इकरारनामा उनके नाम पर करा दिया था। रकम ना चुकाने पर आरोपी को मकान का बैनामा उनके नाम कराना था। पीडि़त का कहना है कि मकान का ताला लगाकर उसने चाभी भी उन्हें सौंप दी थी। लेकिन, आरोपी ने इकरारनामा छिपाकर मकान गांव के ही रहने वाले दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। आरोपियों ने मकान पर लगा ताला भी तोड़ लिया। जिसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed