{"_id":"6a988472379d9a36c009d940","slug":"two-accused-arrested-for-gang-rape-of-a-minor-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-147700-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग किशोरी के साथ नौकरी दिलाने का झांसा देकर सिंभावली स्थित एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विरोध करने व परिजनों को घटना के बारे में बताने पर आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गए थे।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपी मोहसिन व दिलशाद उर्फ दीनू निवासी मोहल्ला भोवापुर मस्ताननगर सिंभावली को दिल्ली रोड स्थित एटीएमएस कट के पास से गिरफ्तार किया। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ नौकरी दिलाने का झांसा देकर किशोरी को सिंभावली स्थित ड्रीम पैलेस होटल में ले गए। यहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने व परिजनों को घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी होटल से फरार हो गए। किशोरी किसी तरह होटल से अपने घर पहुंची और अपने चाचा व दादी को आपबीती सुनाई।
इसके बाद उसके परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की जानकारी की जा रही है। घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।