फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नौकर से 25 हजार रुपये लूट ले गए बदमाश

नौकर से 25 हजार रुपये लूट ले गए बदमाश

Sun, 01 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नौकर से 25 हजार रुपये लूट ले गए बदमाश
नौकर से 25 हजार रुपये लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन

व्यापारियों से बकाया वसूल कर पलिया जा रहा था नौकर
बिशेनपुरी मोड़ पर दो बाइक पर सवार बदमाशों ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
महंगापुर। पुलिस के हेलमेट चलाओ अभियान के बीच दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने थाना संपूर्णानगर क्षेत्र में विशेनपुरी मोड़ पर बाइक सवार एक व्यापारी के नौकर को रोक लिया। उससे असलहों के बल पर 25 हजार रुपये से भरा थैला और मोबाइल लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

पलियाकलां निवासी रुद्र श्याम गुप्ता ने बताया कि उनकी शू सेंटर के नाम से दुकान है। रविवार को उनका नौकर पलिया निवासी सोनू खजुरिया, बसही, सुमेरनगर, संपूर्णानगर से वसूली कर वापस लौट रहा था। शाम को विशेनपुरी मोड़ पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली। बदमाशों ने सोनू पर तमंचा तान दिया और थैला लूटकर भाग निकले। थैले में 25 हजार रुपये थे। पीड़ित सोनू ने बताया कि दो बदमाशों के पास तमंचा था, जबकि दो बदमाश चाकू पकड़े थे। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने घटना की सूचना मालिक रुद्र श्याम गुप्ता को दी। व्यापारियों समेत संपूर्णानगर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ बृजराय यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed