{"_id":"5a2556b74f1c1bca678bf874","slug":"161512396471-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा अंतर्जनपदीय चोरों का गैंग..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा अंतर्जनपदीय चोरों का गैंग..
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
गैंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/मैलानी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत चोरों का अंतरजनपदीय गैंग मैलानी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस नेे मुठभेड़ के बाद वारदातों में प्रयुक्त जाइलो कार बरामद कर पुलिस ने गैंग के सरगना समेत पांच लोगों को दबोच लिया।
इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि रविवार रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोला-खुटार मार्ग पर संसारपुर चौकी के पास खाली पड़े गैस गोदाम के निकट कुछ लोग डकैती के इरादे से लक्जरी कार में मौजूद हैैं। जिस पर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो पुलिस को आते देखकर वहां मौजूद बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद बचाव करते हुए पुलिस ने मौके से छह लोगों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक तलवार, एक सरिया आला नकब बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे ट्यूबवेल के मोटर और सोलर पैनल चोरी करते हैं। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी का एक मोटर पंप सेट, मोटर के उपकरण और सोलर पैनल बरामद हुआ है। पकड़े गए बदमाशों में सरगना श्रीकांत शुक्ला हॉल निवासी ऊंची भूड़ त्रिलोक गिरि मंदिर गोला, मूल निवासी डूडा मुकीमपुर थाना पुवायां शाहजहांपुर, प्रदीप निवासी इटौली थाना पुवायां शाहजहांपुर, जाइलो चालक विजय सिंह उर्फ बबलू निवासी जड़ौली थाना पुवायां शाहजहांपुर, रंजीत निवासी सिसौरा नकुमपुर थाना मोहम्मदी जिला खीरी, कर्मवीर उर्फ गप्पू निवासी बेहटा जेवां थाना पुवायां शाहजहांपुर, जय सिंह निवासी इटौली थाना पुवायां शाहजहांपुर हैं। पकड़े गए बदमाश खीरी के अलावा शाहजहांपुर, पीलीभीत, सीतापुर आदि जनपदों में भी घटनाओं को अंजाम देते थे। इन्हीं बदमाशों ने दो दिन पहले मैलानी थाना क्षेत्र के भम्मापुर में कृष्ण कुमार वर्मा के खेत से मोटर चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने चोरी में शामिल जाइलो कार सीज कर दी है। अंतरजनपदीय चोर गैंग को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर संजय त्यागी, चौकी प्रभारी संसारपुर दिनेश कुमार, एसआई रविंद्र कुमार, कांस्टेबिल राजेश कुमार, राम सजीवन सरोज, सतीश राठी, गिरिजेश यादव, हरवासावर राव शामिल रहे।
पिछले आठ माह से दे रहे थे घटनाओं को अंजाम
मैैलानी। गैंग के सरगना श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि वह गोला में किराए पर रहकर गैैंग के साथ खीरी के अलावा आसपास के जिलों में पिछले आठ माह से घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। घटना करने से पहले जाइलो से इलाके की रेकी करते थे, जहां उन्हें घटना को अंजाम देना होता था। लक्जरी कार से रेकी करने पर किसी को शक नहीं हो पाता था।