फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   छात्रा को अगवा करने की कोशिश करने वाले पर पाक्सो में रिपोर्ट

छात्रा को अगवा करने की कोशिश करने वाले पर पाक्सो में रिपोर्ट

Sat, 04 Nov 2017 10:33 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को अगवा करने की कोशिश करने वाले पर पाक्सो में रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सरेराह छात्रा से छेड़छाड़ कर उसे अगवा करने की कोशिश करने के मामले में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है। उधर, घटना से नाराज हिंदू जागरण मंच (हिंजामं) और वीरांगना वाहिनी के कार्यकर्ता शनिवार को दोपहर सीओ सिटी से मिले और उन्हें एक ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बता दें कि शुक्रवार की शाम कोचिंग से घर लौट रही कक्षा 11 की एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ मोहल्ला थरवरनगंज निवासी सुहेल उर्फ बाबा पुत्र शकील ने छेड़छाड़ की थी और उसे जबरन बाइक पर अगवा कर ले जाने की कोशिश की थी। सूचना पर पहुंची महिला थाना एसओ फूलमती ने आरोपी को दबोच कर उसे सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। एसओ महिला थाना हंसमती ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, घटना से नाराज हिंदू जागरण मंच और वीरांगना वाहिनी के कार्यकर्ता हिंदू जारण मंच के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष रश्मि गुप्ता आदि के साथ शनिवार को सीओ सिटी आरके वर्मा के कार्यालय पर पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि लवजिहाद को लेकर लखीमपुर में एक संगठित गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य दूसरे समुदाय की लड़कियों को बहला फुसलाकर ले जाने और धर्मांतरण कराते हैं। उन्होंने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed