फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भाई और भाभी ने दफना दिया शव अब बाहर निकाला जाएगा

भाई और भाभी ने दफना दिया शव अब बाहर निकाला जाएगा

Mon, 01 Jul 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
भाई और भाभी ने दफना दिया शव अब बाहर निकाला जाएगा
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। थाना मैगलगंज की ग्राम पंचायत खखरा के मजरा लट्ठौनापुरवा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक सप्ताह पहले 29 साल के सियाराम की मौत होने के बाद उसके भाई और भाभी ने चुपचाप उसका शव खेत में दफना दिया था। मृतक के छोटे भाई ने इसका खुलासा किया। उसने भाई और भाभी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। अब सोमवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव बाहर निकाला जाएगा। पोस्टमार्टम से स्थिति स्पष्ट होगी कि सियाराम की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन

लठ्ठौनापुरवा निवासी 29 वर्षीय सियाराम की 22 जून 2019 की रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, जिसके बाद 23 जून को उसके शव को दिन भर घर में गन्ने की पाती के नीचे छिपाकर रखा गया। फिर मौका पाकर शव को दफना दिया गया। रविवार को मृतक का भाई रामलड़ैते हरदोई से घर आया और फिर मैगलगंज थाना पहुंचकर अपने बड़े भाई-भाभी पर हत्या कर शव छुपाने का आरोप लगाने की तहरीर दी है। इस तहरीर पर पुलिस ने युवक के गायब होने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के अलावा परिवार में उसके तीन भाई हैं, जिनमें से सबसे छोटे भाई धनपाल ने मैगलगंज पुलिस को बताया कि 22 जून को वह और भाई गुड्डू और भाभी तीनों लोग घर में थे। शराब के नशे में सियाराम और गुड्डू के बीच गाली-गलौज हुई, जिस पर गुड्डू ने 100 डायल पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस दोनों को समझाकर चली गई। अगले दिन सुबह सियाराम का शव फंदे से लटका मिला। धनपाल ने इसकी जानकारी बड़े भाई गुड्डू और भाभी को दी। आरोप है कि गुड्डू और भाभी ने रिश्तेदारों को सूचना देने से मना कर दिया और पुलिस को भी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन


दिन भर गन्ने की पाती में छिपाकर रखा शव
भाई रामलड़ैते का साथ मिलने के बाद मृतक के भाई धनपाल ने पूरे मामले से जुड़े कई राज पुलिस के सामने उजागर किए। उसने बताया है कि भाई और भाभी ने शव को घर के अंदर ही पूरे दिन गन्ने की पाती में छिपाए रखा। घर के बगल में ही तीनों भाइयों ने फूलचंद ग्राम लिधियाई का खेत ठेके पर ले रखा है, जिसमें गन्ना बोया था। उस दिन भाई गुड्डू गन्ने की गुड़ाई कराने के लिए धनपाल को साथ ले गया और वहां पर दिन में गन्ना गुड़ाई के साथ ही शव दफनाने के लिए गड्ढा खोदा। इसके बाद शाम को भाई गुड्डू और भाभी ने शव को उठाकर गन्ने के खेत में ले गए और शव को दफना दिया। धनपाल का आरोप है कि हमें भाई गुड्डू ने इतना भी मौका नहीं दिया कि हम कहीं बाहर निकलकर किसी को जानकारी देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका मिलते ही रामलड़ैते को दी जानकारी
मृतक के भाई धनपाल ने बताया है कि बड़े भाई गुड्डू की कस्टडी से छूटा, तो वह हरदोई में मजदूरी कर रहे बड़े भाई रामलड़ैते के पास पहुंचा। सारी जानकारी वहां पर दी, फिर उसका भाई मैगलगंज थाना तहरीर लेकर पहुंचा। रामलड़ैते जिला हरदोई थाना टडियावां के रखा गांव में रहता था।

भाई-भाभी फरार, फोन भी किया बंद
मृतक का बड़ा भाई गुड्डू और उसकी पत्नी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। जिस कमरे में वह लोग रह रहे थे, उसमें ताला लटक रहा है। बड़े भाई गुड्डू का फोन भी बंद जा रहा है।


मृतक के भाई की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना वाले दिन शाम को दोनों भाइयों के बीच शराब पीकर लेनदेन के विवाद में झगड़ा हुआ था। इसके बाद क्या हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है। शव खुदवाने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त होगा, तब उसे निकाला जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अमर सिंह रघुवंशी, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed