फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नंबर और चेसिस नंबर बदलकर करते थे ट्रकों की खरीद-फरोख्त

नंबर और चेसिस नंबर बदलकर करते थे ट्रकों की खरीद-फरोख्त

Mon, 01 Jul 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
नंबर और चेसिस नंबर बदलकर करते थे ट्रकों की खरीद-फरोख्त
मोहम्मदी खीरी। कोतवाली पुलिस ने चोरी के ट्रक और पुराने ट्रकों के नंबर और चेसिस बदल कर बेचने खरीदने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो ट्रक, कटी चेसिस, नंबर प्लेट आदि सामान बरामद किया है। हालांकि मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने कोतवाली ने प्रेसवार्ता में बताया कि शाहजहांपुर-मोहम्मदी मार्ग पर बबौरा स्थित अशफाक मंसूरी की कबाड़ की दुकान है। शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि अशफाक ने एक चोरी का ट्रक बगैर नंबर का हरिहरपुर निवासी इस्माइल को बेंचा है। इस्माइल ने अपना पुराना ट्रक यूपी 21, 0 698 मॉडल 2002 उसे दिया है। इस्माइल ने अपने कबाड़ी को दिए ट्रक तो गोला के असलम और लखीमपुर के राजेंद्र प्रसाद की मदद से उसका चेसिस नंबर और ट्रक नंबर बदल दिया। अशफाक से खरीदे गए ट्रक की चेसिस नंबर प्लेट बदलकर यूपी 21 एन,0 698 बना दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरबर रोड के भट्टे के निकट छापा मारा और दोनों ट्रकों के साथ वहां मौजूद इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद ट्रक संख्या यूपी 21 एन 0698 उसकी कटी चेसिस, पीछे की नंबर प्लेट, कटर आदि अशफाक मंसूरी की दुकान से बरामद की, लेकिन अशफाक पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा। पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद और असलम को रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया की चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का रविवार को चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों का अपराधी इतिहास भी खंगाला जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed