फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 01 Jul 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
धौरहरा। कोतवाली से करीब आधा किलो मीटर दूर बाईपास तिराहे पर एक पतले शीशम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे एक अज्ञात युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब हफ्ते भर पुराना लग रहा था। उसकी हत्या होने की आशंका है। पेड़ के पास ही उसकी चप्पल, अंडरवियर और पैंट पड़ी थी। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोरचरी भिजवाया है।
विज्ञापन

कस्बे के बाईपास तिराहे के पास पक्के तालाब के किनारे करीब छह इंच मोटा शीशम का पेड़ लगा है। पेड़ की करीब बीस फिट ऊंची टहनी से एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव प्लास्टिक की रस्सी से शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने लटका देखा, जिससे नगर सहित आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। सूचना पर कस्बा इंचार्ज अनिल पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बिजली विभाग की सीढ़ी से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। शरीर पूरी तरह काला पड़ चुका था। जगह-जगह कीड़े पड़ चुके थे। शव देखकर लगता था कि शव करीब एक सप्ताह पुराना होगा। युवक के बदन पर एक पीले रंग की टी शर्ट थी। गले में तुलसी माला और उसमें दो रुद्राक्ष थे। पर गौर करने लायक बात यह है कि युवक ने नीचे के हिस्से में कुछ नहीं पहन रखा था। पुलिस को पेड़ के पास से ही चप्पल, पैंट और अंडरवियर मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी युवक की होगी।
विज्ञापन


शव देखने से काफी पुराना लगता है। आसपास लोगों से शिनाख्त कराई गई पर पता नहीं लग सका। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीक होता है। शव को जिला मुख्यालय भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed