{"_id":"5d15011d8ebc3e3ca953e05b","slug":"156165761017250-lakhimpur-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार से 250 तोते बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लग्जरी कार से 250 तोते बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। मैगलगंज रेंज के भूलनपुर तिराहे पर बुधवार की रात वन विभाग की टीम ने घेराबंदी करके तस्करी के लिए ले जा रहे 250 तोते एक लग्जरी कार से बरामद कर महिला समेत दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि इस तस्करी के रैकेट में शामिल अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है।
मैगलगंज के रेंजर राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ लोग लग्जरी कार से तस्करी के लिए तोते बाराबंकी जिले के देवा ले जा रहे हैं। इसके बाद वन दरोगा रविकांत वर्मा, रामनरेश, वन रक्षक उमेश वर्मा और महिला चौकीदार नीलम के साथ घेराबंदी करके लग्जरी कार को पकड़ा, जिसमें से 250 तोते बरामद हुए जिन्हें कैरेटों में भरकर रखा गया था। तोते के साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें भूलनपुर निवासी गुड्डू और महिला मंजू शामिल है। अन्य लोग मौके से फरार हो गए हैं। रेंजर ने बताया कि वन विभाग ने वन्य जीव जंतु अधिनियम के 9/51 और भारतीय वन अधिनियम की धारा 41, 42 में केस दर्ज किया हैै। उन्होंने बताया कि यह लोग बागों से तोतों को पकड़कर दूसरे जिलों में लगने वाली बाजारों में बेचते थे। पकड़े गए लोगों से कुछ और लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की टीम लगाई गई है।
पक्षियों को पकड़ना या उनका शिकार करना अपराध है। इसलिए पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की गई है। तस्करी में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
समीर कुमार वर्मा, डीएफओ, साउथ वन प्रभाग