फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वनकर्मियों ने घर से मोर का शव किया बरामद, एक हिरासत में

वनकर्मियों ने घर से मोर का शव किया बरामद, एक हिरासत में

Tue, 25 Jun 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
वनकर्मियों ने घर से मोर का शव किया बरामद, एक हिरासत में
महेवागंज। वन रेंज शारदानगर की वन बीट फूलबेहड़ के पसियनपुरवा गांव में एक घर से वन कर्मियों ने सोमवार दोपहर मोर का शव बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बरामद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

वन दरोगा रविंद्र सचान में बताया कि सोमवार को फूलबेहड़ के पसियनपुरवा गांव में मोर मारने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने एक घर के छापा मारा। गन्ने की पताई में छुपा कर रखा मोर का शव मिला। पूछताछ के बाद आरोपी सुनील को हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वन दरोगा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले फूलबेहड़ पशु चिकित्सा अधिकारों डॉ. मनौवर शेख ने बताया कि मृत मोर की उम्र करीब दो साल और वह मादा है। कोई चोट के निशान नहीं मिले। रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed