फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आपसी बंटवारे के झगड़े में महिला ने खाया जहर, मौत

आपसी बंटवारे के झगड़े में महिला ने खाया जहर, मौत

Sun, 16 Jun 2019 06:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
आपसी बंटवारे के झगड़े में महिला ने खाया जहर, मौत
लखीमपुर खीरी। थाना निघासन क्षेत्र के गांव रौलीपुरवा में पारिवारिक बंटवारे को लेकर हुए विवाद से नाराज एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घरवालों ने उसे ढखेरवा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घरवालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव रौलीपुरवा निवासी डालचंद ने बताया कि शुक्रवार को वह लोग मजदूरी करने गए थे। घर पर उसकी पत्नी आरती (40) थी। दोपहर में जगह को लेकर उसकी पत्नी और पड़ोस में रह रहे बड़े भाई के बीच कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज पत्नी ने जहरीरला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर जब वे लोग घर पहुंचे तब तक पत्नी की हालत अधिक बिगड़ चुकी थी। इस पर उसे आननफानन में ढखेरवा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पत्नी ने दम तोड़ दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घरवालों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दूबे ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed