{"_id":"5cfd56f8bdec2207826df2ee","slug":"156010673714-lakhimpur-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशु के मांस मामले में एक गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित पशु के मांस मामले में एक गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने तीन बोरों में भरा प्रतिबंधित मांस बरामद किया था, जिसे तीन बाइकों पर लादकर कसाई ले जा रहे थे। ग्रामीणों द्वारा घेरे जाने पर तीनों कसाई मांस समेत बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में एक कसाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभियुक्त अभी फरार हैं।
प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि पकरिया गांव से चार जून को पुलिस ने तीन बाइकों पर बंधे तीन बोरों में प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया था, जिन्हें तीनों कसाई कहीं बेचने जा रहे थे। ग्रामीणों द्वारा घेरे जाने पर कसाई बाइक समेत मांस छोड़कर फरार हो गए थे, जिनके खिलाफ मुकदमा मैगलगंज थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अभियुक्तों तक पहुंच गई। रविवार की सुबह एसआई सतीश द्विवेदी ने इस मामले में शामिल अभियुक्त छोटे कुरेशी निवासी महमदपुर थाना मोहम्मदी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया, जबकि इस मामले के दो आरोपी अभी फरार हैं।