फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   स्टूडियो के कंप्यूटर से शादी समारोह के फोटो-वीडियो हैक

स्टूडियो के कंप्यूटर से शादी समारोह के फोटो-वीडियो हैक

Mon, 10 Jun 2019 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
स्टूडियो के कंप्यूटर से शादी समारोह के फोटो-वीडियो हैक
लखीमपुर खीरी। कंप्यूटर में सेव डाटा सुरक्षित नहीं रह गया है। इंटरनेशनल हैकर की नजर उसपर बनी हुई है। आप की जरा सी चूक मुसीबत में डाल सकती है। ऐसा ही एक मामला शहर के बेहजम रोड स्थित साजन स्टूडियो में सामने आया है। हैकर ने स्टूडियो के कंप्यूटर का डाटा हैक कर लिया। इसमें कई वैवाहिक व अन्य कार्यक्रमों की फोटो, वीडियो शामिल हैं। हैकर अब ईमेल के जरिए डाटा वापस करने के लिए 490 डालर मांग रहा है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी ललित कुमार ने बताया कि उसकी साजन स्टूडियो के नाम से बेहजम रोड पर दुकान है। वह दुकान में ऑनलाइन नेटवर्किंग का भी काम करते हैं। पांच जून की दोपहर वह कंप्यूटर पर काम कर रहे थे तभी कंप्यूटर में अपलोड कई वैवाहिक व अन्य समारोह की फोटो-वीडियो हैक हो गया। पहले तो उन्होंने सोचा कि कोई तकनीकी खामी आ गई और कंप्यूटर को ठीक करने की कोशिश करने लगे, लेकिन कुछ ही देर बाद ई-मेल पर मैसेज आया। उसमें लिखा था कि 490 डॉलर जमा करो तब डाटा ओपेन होगा। इससे फोटो स्टूडियो संचालक परेशान हो उठे। उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस प्रकरण को पुलिस ने साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन


क्या गारंटी है कि वापस मिल जाएगा डाटा
दुकान मालिक ललित कुमार ने बताया कि उनके कंप्यूटर से शादी सहित कई समारोह की फोटो, वीडियो व अन्य डाटा हैकर के कब्जे में है। अब चिंता सता रही है कि अगर वह भुगतान कर डाटा वापस पाने की कोशिश करे तो क्या गारंटी है कि उन्हें डाटा वापस मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो स्टूडियो से डाटा हैक करने की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइबर सेल को भी लगाया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- फतेह सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed