{"_id":"5cf94f8fbdec22071b38bac6","slug":"155984269711-lakhimpur-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद के बाहर दो पक्ष भिड़े, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मस्जिद के बाहर दो पक्ष भिड़े, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। गौरिया में मगरिब की नमाज अदा करने के बाद मामूली विवाद में मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 15-15 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
सीओ आरके वर्मा ने बताया कि गौरिया में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। मस्जिद की कमेटी बनी है। बुधवार की शाम मगरिब की नमाज पढ़ने के बाद एक गुट ने मौलाना पर टिप्पणी करते हुए भविष्य में उनसे नमाज न पढ़ने का फैसला सुना दिया। इस पर दूसरे गुट के लोग विरोध पर उतारू हो गए। नतीजतन दोनों पक्षों में नोकझोंक, गाली गलौज और मारपीट होने लगी। पहले गाली गलौज हुई। उसके बाद मारपीट होने लगी। इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर सीओ आरके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अमित दूबे, ढखेरवा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश यादव और पढुआ चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। पुलिस ने एक गुट के सिकंदर की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 15 और दूसरे पक्ष के जमील की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ बलवा समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक पक्ष के जमील, इशरार और दूसरे पक्ष के मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों का चालान भेजा है। मौके पर दो सिपाही तैनात किए गए हैं। मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, उसे भी पकड़ा जाएगा। गांव में स्थित सामान्य बनीं हुई है।
विज्ञापन
- आरके वर्मा, सीओ