फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आंख में मिर्च झोंक कर लूटने वाले दो लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे

आंख में मिर्च झोंक कर लूटने वाले दो लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे

Thu, 06 Jun 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
आंख में मिर्च झोंक कर लूटने वाले दो लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे
निघासन। सिंगाही रोड़ स्थित जेके शाक्य इंडेन गैस गोदाम पर 28 मई को दिनदहाड़े मुनीम की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 132372 रुपये लूटने वाले मास्टरमाइंड समेत दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से 66715 रुपये बरामद कर आरोपियों का चालान किया गया है। घटना को अंजाम देने वाला एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लूट में प्रयोग होने वाली बिना नंबर की बाइक और एक सिलिंडर भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ आरके वर्मा ने बताया कि सिंगाही रोड स्थित जेके शाक्य इंडेन गैस गोदाम पर 28 मई को बाइक सवार नकाबपोश बदमाश 1:55 बजे पहुंचे। वहां गैस सिलिंडर गोदाम में रखने के बाद दूसरा सिलिंडर मुनीम जितेंद्र कनौजिया से मांगा। उन्होंने गैस की पर्ची मांगी। पर्ची निकालने के बहाने बाइक पर पीछे बैठे एक लुटेरे ने जेब से मिर्च पाउडर निकाला और मुनीम की आंखों में झोंक दिया। इसके बाद बदमाश मुनीम के पास रखा बैग लेकर भाग निकले। लूट के बाद प्रभारी निरीक्षक अमित दुबे ने एक टीम गठित की। टीम ने सिंगाही रोड़ से होते हुए बंगलहा आदि तक छानबीन की। इस दौरान एक बाइक पर दो लोगों के बैठकर तेज रफ्तार से जाने की जानकारी हुई। पता चला कि वे लोग सहतेपुरवा मोड़ पर एक पान की दुकान पर रुके। उनकी लोकेशन चखरा जंगल तक मिलती रही। इसके बाद उनका सुराग नहीं लगा। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ रात नौ बजे सहतेपुरवा मोड़ पर दो आरोपियों को दबोचा लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम लक्षराम पासी और श्याम सिंह उर्फ शेरा निवासी सहतेपुरवा बताया। तलाशी के दौरान लक्षराम से 33805, श्याम सिंह से 32910 रुपये बरामद हुए। सीओ ने बताया कि घटना के दौरान आरोपी शेरा सड़क पर खड़ा होकर पुलिस और अन्य वाहनों के निकलने पर नजर रखे हुआ था। शेरा ही दो दिनों से गोदाम के इर्दगिर्द घूमकर मुखबिरी कर रहा था। पूछताछ के दौरान लुटेरों ने बाइक पर सिलिंडर लेकर बैठने वाले कस्बे के लालपुर रोड स्थित आरोपी अनिल के बारे में बताया। अनिल ही अपने घर से सिलिंडर लेकर आया था। इसके बाद जंगल में पैसों का बटवारा भी उसी ने किया था। घटना के दिन से वह फरार है। पुलिस अनिल की तलाश कर रही है। सीओ ने बताया कि गैस एजेंसी प्रोपराइटर जीतू शाक्य ने हड़बडाहट में 2. 40 लाख रुपये लूटने की सूचना दी थी। बाद में जब सिलिंडर और पर्चियों का मिलान किया तो धनराशि कम निकली। मुनीम ने भी लुटेरों की शिनाख्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed